काल बनी आइसक्रीम फैक्ट्री: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, कोहराम
Raebareli Ice Cream Factory Accident: रायबरेली के बछरावां स्थित ओम आइसक्रीम फैक्ट्री में काम के दौरान 16 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई. परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Raebareli Factory Accident News: यूपी के रायबरेली में बछरांवा कस्बे के गीतांजलि मैरिज लॉन के पीछे संचालित 'ओम आइसक्रीम फैक्ट्री' में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम करने आए 16 वर्षीय किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।