गोरखपुर में टॉयलेट की छत पर मिली ऋषभ यादव की न्यूड बॉडी, हाथ में था कंडोम का पैकेट, बैंकॉक से था लौटा
Gorakhpur Crime: गोरखपुर के गगहा में बैंकॉक से लौटे युवक ऋषभ का शव टॉयलेट की छत पर संदिग्ध हालत में मिला. हाथ में कंडोम और मुंह से झाग मिलने पर पुलिस ने शुरू की जांच.
ADVERTISEMENT

Gorakhpur Crime
गोरखपुर के गगहा क्षेत्र से एक युवक का शव आपत्तिजनक परिस्थितियों में बरामद हुआ है. मृतक की पहचान ऋषभ यादव के रूप में हुई है. उसका शव एक टॉयलेट की छत पर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या और अवैध संबंधों सहित तमाम पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. जानकारी मिली है कि ऋषभ अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बैंकॉक से गांव लौटा था. ऋषभ वहां अपने पिता के साथ रहकर काम करता था.