यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल, मंजीत चौहान ने बुरी तरह बरसाईं थी गोलियां
वाराणसी के यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र पर गोलीबारी हुई जिसमें उसकी मौत हो गई. मामले की गहन जांच जारी है. मृतक की मां रो-रोकर बुरा हाल है.
ADVERTISEMENT
वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में एक छात्र की हत्या ने पूरे कॉलेज और आसपास के इलाके में तनाव को जन्म दिया है. घटना के अनुसार बीएससी सेकंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई. आरोप एक साथी छात्र मंजीत पर है, जो पहले से कई मामलों में शामिल रहा है. यह हत्या परीक्षा की प्रक्रिया के दौरान हुई, जब छात्र प्रैक्टिकल सबमिट कर रहे थे. कैंपस में सुरक्षा के तमाम इंतजाम होने के बावजूद यह घटना घटी.