गाजीपुर में अंसारी परिवार ने मोहम्मदाबाद की ईदगाह में मनाई ईद, सांसद अफजाल ने बताया उन्हें क्यों नहीं है खुशी?
Afzal Ansari Statement: गाजीपुर के मोहम्मदाबाद ईदगाह में ईद की नमाज के बाद सपा सांसद अफजाल अंसारी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए ट्रंप और नेतन्याहू पर तीखा हमला बोला. उन्होंने ईरान युद्ध और पेट्रोलियम संकट को लेकर भी कई बड़े बयान दिए.
ADVERTISEMENT

Afzal Ansari Statement: गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित ईदगाह में ईद के पावन मौके पर हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी. इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अफजाल अंसारी अपने परिवार के साथ ईदगाह पहुंचे और नमाज में शामिल हुए. उनके साथ मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी और मऊ विधायक अब्बास अंसारी भी मौजूद थे. नमाज के बाद जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, वहीं सांसद अफजाल अंसारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए अंतरराष्ट्रीय हालात और भारत की विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने अमेरिका और इजरायल की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा हालात में देश के रहनुमा विदेशी दबाव में झुके हुए नजर आ रहे हैं.