UP Weather Update: यूपी में मॉनसून को लेकर आया बिग अपडेट… मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश
UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का इंतजार अभी लंबा हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा जबकि पूर्वांचल में हीटवेव का असर जारी है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप, उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक बेहद जरूरी अपडेट जारी किया है.अगर आप राहत की बारिश या मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं तो आपको थोड़ा और धैर्य रखना होगा. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, फिलहाल उत्तर प्रदेश में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं. यानी प्रदेश में मॉनसून की एंट्री में अभी और वक्त लगेगा और अगले कुछ दिनों तक लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा.