लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर चढ़ावा गबन मराम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 60 किलो चांदी की शिलाओं सहित कई आभूषण का नहीं मिला सुराग... दानदाताओं ने उठाए सवाल

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ाई गईं चांदी की शिलाएं, विशेष दीपक, बहुमूल्य हार और चरण पादुका के कथित तौर पर गायब होने का मामला गहराता जा रहा है. दानदाताओं ने दावा किया है कि उनके पास दान की आधिकारिक रसीदें मौजूद हैं, लेकिन मंदिर परिसर में उन वस्तुओं का कोई पता नहीं चल रहा है.

social share
google news

Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में प्रभु रामलला को चढ़ाए गए आभूषणों और बहुमूल्य वस्तुओं के गायब होने का एक बेहद गंभीर और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि मंदिर की नींव के लिए दान में दी गई लगभग 60 किलो चांदी की शिलाएं, 3 किलो का एक विशेष चांदी का दीपक, जौनपुर के एक परिवार द्वारा भेंट किया गया बहुमूल्य हार और चांदी की चरण पादुका अब लापता हैं. दानदाताओं ने अब अपने स्तर पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं और उनका दावा है कि उनके पास दान की पूरी आधिकारिक रसीदें भी मौजूद हैं. फिलहाल जांच टीम पुजारियों और ट्रस्ट के कर्मचारियों से लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन बहुमूल्य चढ़ावों का अब तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल पाया है.