भोजपुरी सिनेमा की हीरोइन जो हॉलीवुड की एक्शन फिल्म में भी दिखा चुकी हैं कमाल, जानें कौन है यह खूबसूरत एक्ट्रेस?
Neetu Chandra Story: भोजपुरी और मैथिली सिनेमा से निकलकर हॉलीवुड तक पहुंचने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव की दिलचस्प कहानी जानिए. बिहार के बक्सर में जन्मी नीतू ने बॉलीवुड, तमिल, तेलुगु और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में अपनी पहचान बनाई. पढ़ें उनके करियर, प्रोडक्शन हाउस और हॉलीवुड फिल्म Never Back Down: Revolt से जुड़े खास तथ्य.
ADVERTISEMENT

Bhojpuri Actress Story
Neetu Chandra Story: इन दिनों बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में भोजपुरी कलाकारों की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रवि किशन और अक्षरा सिंह जैसे कलाकार लगातार चर्चा में हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी एक अभिनेत्री ऐसी भी हैं, जिन्होंने सालों पहले सिर्फ दूसरी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि हॉलीवुड तक का सफर तय कर लिया था. हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव की.