धार्मिक आयोजन के बीच बड़ा हादसा! भागवत कथा में अचानक चली गोली से दो लोग घायल, एटा में ये क्या हुआ?
ADVERTISEMENT
Etah Bhagwat Katha Firing: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भागवत कथा के दौरान कंस वध लीला के बीच अचानक चली गोली से हड़कंप मच गया. इस घटना में दो श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Etah Bhagwat Katha Firing: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भागवत कथा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कंस वध की लीला के बीच अचानक गोली चल गई. इस घटना में दो लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. धार्मिक आयोजन के बीच हुई इस फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी और श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हर्ष फायरिंग थी या किसी अन्य कारण से गोली चलाई गई.