लेटेस्ट न्यूज़

मऊ में ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मचा सियासी बवाल...ए.के. शर्मा के बयान पर भड़के राजीव राय, पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

ADVERTISEMENT

UP News: मऊ में रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद राजीव राय और मंत्री ए.के. शर्मा के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ. कार्यक्रम के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए, जबकि राजीव राय ने पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए.

social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में रेलवे से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. रेल मंत्री द्वारा नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर समाजवादी पार्टी के घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (ए.के. शर्मा) के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी हुई. कार्यक्रम के बाद दोनों पक्षों की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए, जिससे मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया. विवाद इतना बढ़ा कि इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंची और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी.