लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर जांच और 2024 चुनाव परिणामों पर अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान...ये सब बोले

ADVERTISEMENT

UP News: अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं की SIT जांच पर भरोसा जताते हुए कहा कि जांच पूरी निष्पक्षता से होनी चाहिए और रिपोर्ट आने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए.

social share
google news

UP News: अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर से जुड़े जांच मामले और हाल ही में हुए 2024 के चुनाव परिणामों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राम के नाम पर व्यापार करने वाले लोग सच्ची आस्था नहीं रखते, जबकि समाजवादी पार्टी और उसके नेता अखिलेश यादव राम के प्रति वास्तविक श्रद्धा रखते हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि SIT जांच पर उन्हें पूरा भरोसा है और जांच पूरी ईमानदारी से होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक किसी भी तरह का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है. उन्होंने राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को निराधार बताते हुए कहा कि सच्चाई जल्द सामने आएगी और दोषियों पर कार्रवाई भी होगी.