लेटेस्ट न्यूज़

Bank Holiday: जल्द निपटा लें बैंक के जरूरी काम..., अगले हफ्ते यूपी में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday in UP: RBI कैलेंडर के अनुसार 26 जून मुहर्रम, 27 जून चौथा शनिवार और 28 जून रविवार को बैंक बंद रहेंगे. लगातार तीन दिन शाखा सेवाएं बंद रहेंगी, डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी.

ADVERTISEMENT

Bank Close in Third Week Of June 2026
Bank Close in Third Week Of June 2026
social share
google news

Bank Close in Third Week Of June 2026: अगर अगले सप्ताह आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे समय रहते निपटा लेना बेहतर होगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार उत्तर प्रदेश में 26 जून 2026 (शुक्रवार) को मुहर्रम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. इसके अगले दिन 27 जून 2026 (शनिवार) को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंकों में अवकाश रहेगा. वहीं 28 जून (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने से लगातार तीन दिन बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.