राम मंदिर चढ़ावा विवाद ने पकड़ा सियासी तूल! सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया सख्त बयान तो अखिलेश यादव ने पूछ लिया ये सवाल...
ADVERTISEMENT
UP News: राम मंदिर में कथित चढ़ावे के गबन के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त बयान दिया है. उन्होंने कहा कि SIT जांच से सच्चाई सामने आएगी और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.
UP News: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावे के गबन को लेकर चल रहे विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि एसआईटी (SIT) गठित कर दी गई है और कहा कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाएगा. उनके इस बयान के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है.