लेटेस्ट न्यूज़

वजह जानने के लिए मैदान में उतरे वैज्ञानिक..., दुनिया के सबसे गर्म शहरों में क्यों शामिल हो रहा बांदा? रिपोर्ट के बाद बनेगा एक्शन प्लान

Uttar Pradesh Weather News: बांदा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के कारणों की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेषज्ञ टीम अध्ययन करेगी. रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन भविष्य में तापमान कम करने और हीटवेव से बचाव की कार्ययोजना तैयार करेगा.

ADVERTISEMENT

Banda Extreme Heat Scientific Study Action Plan
Banda Extreme Heat Scientific Study Action Plan
social share
google news

Banda Heatwave News: उत्तर प्रदेश का बांदा जिला लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को लेकर एक बार फिर चर्चा में है. पिछले कुछ समय से बांदा का नाम दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो रहा है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. अब इस रिकॉर्डतोड़ गर्मी के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जिला प्रशासन ने वैज्ञानिक अध्ययन शुरू कराया है. शासन की मंजूरी के बाद 6 सदस्यीय विशेषज्ञों (वैज्ञानिकों) की टीम बांदा पहुंच गई है, जो विभिन्न पहलुओं का गहन अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी. इसी रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए एक योजना बनाई जाएगी.