Ghazipur News: गाजीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Ghazipur Crime News: गाजीपुर के भांवरकोल क्षेत्र में बाठा गांव के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान राजेश गुप्ता (40) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद चलेगा.
ADVERTISEMENT

गाजीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Ghazipur News: थाना क्षेत्र के बाठा गांव के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.