लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: पंचायत चुनाव, गांव के प्रशासक बने प्रधान, लेकिन नए काम पर डीएम की मुहर जरूरी

Raebareli Panchayat Election News: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने के बाद 980 ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाकर उन्हें प्रशासक बना दिया गया है. अब कोई भी नया विकास कार्य डीएम की अनुमति के बिना नहीं होगा. रिक्त पदों पर एडीओ पंचायत जिम्मेदारी संभालेंगे और केवल जरूरी कार्य ही किए जाएंगे.

ADVERTISEMENT

पंचायत चुनाव, गांव के प्रशासक बने प्रधान, लेकिन नए काम पर डीएम की मुहर जरूरी
पंचायत चुनाव, गांव के प्रशासक बने प्रधान, लेकिन नए काम पर डीएम की मुहर जरूरी
social share
google news

Raebareli News: जिले के सभी 980 ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब वर्तमान प्रधानों को ही उनके गांवों का प्रशासक नियुक्त किया गया है. हालांकि, प्रशासकों को ये अधिकार कुछ कड़े संशोधनों और शर्तों के साथ दिए गए हैं. अब कोई भी प्रधान (प्रशासक) बिना जिलाधिकारी (डीएम) की अनुमति के गांव में किसी भी तरह का नवीन यानी नया कार्य नहीं करा सकेगा. नए विकास कार्यों को शुरू कराने के लिए उन्हें जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) के माध्यम से डीएम से औपचारिक अनुमति लेनी अनिवार्य होगी.