Raebareli News: इंदिरा गांधी ने 51 साल पहले रखी थी आधारशिला, आज अपनी पहचान बचाने को तरस रहा बेहटा पिकनिक स्पॉट
Raebareli Tourism News: रायबरेली का ऐतिहासिक बेहटा पिकनिक स्पॉट, जिसकी आधारशिला 51 साल पहले इंदिरा गांधी ने रखी थी, आज बदहाली का शिकार है. कभी पर्यटकों की पहली पसंद रहा यह स्थल अब खंडहर में तब्दील हो चुका है. प्रशासन ने जांच कर पुनर्विकास का आश्वासन दिया है.
ADVERTISEMENT

इंदिरा गांधी ने 51 साल पहले रखी थी आधारशिला, आज अपनी पहचान बचाने को तरस रहा बेहटा पिकनिक स्पॉट
Raebareli Tourism News: कभी रायबरेली जिले की शान और प्रमुख पहचान रहा बेहटा पुल का पिकनिक स्पॉट आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. प्रशासनिक उपेक्षा और देखरेख के अभाव में यह खूबसूरत स्थल समय के साथ अपनी चमक पूरी तरह खो चुका है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सिंचाई विभाग की जिस जमीन पर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया था, उसकी जानकारी आज खुद विभागीय अधिकारियों को ही नहीं है.