Fatehpur News: फतेहपुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Fatehpur Muharram preparations: फतेहपुर में मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जुलूस मार्गों, संवेदनशील स्थलों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. पुलिस को सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT

फतेहपुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Fatehpur News: मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को सुबह पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की.