लेटेस्ट न्यूज़

UP kiska: कौन जीतेगा प्रयागराज की मेजा विधानसभा? सपा-बीजेपी में होगी जोरदार टक्कर

UP kiska: प्रयागराज की मेजा विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. जातीय समीकरण, करवरिया परिवार की वापसी की चर्चा, सपा विधायक संदीप पटेल का दावा और भाजपा-बसपा की रणनीति इस सीट को बेहद दिलचस्प बना रही है.

ADVERTISEMENT

CM Yogi And Akhilesh Yadav
CM Yogi And Akhilesh Yadav (File Photo)
social share
google news

Meja Vidhan Sabha 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट के बीच 'यूपी किसका' के इस खास एपिसोड में आज बात प्रयागराज की मेजा विधानसभा सीट की. यह एक ऐसी अनोखी सीट है जहां किसी एक दल का स्थाई कब्जा कभी नहीं रहा. यहां की जनता ने बारी-बारी से भाजपा, सपा और बसपा तीनों को सत्ता की चाबी सौंपी है. वर्तमान में यहां से समाजवादी पार्टी के संदीप पटेल विधायक है. लेकिन क्या 2027 में वह इस सीट पर दोबारा साइकिल दौड़ा पाएंगे? क्या कहता है मेजा का जटिल जातीय समीकरण और क्या है स्थानीय पत्रकारों का ग्राउंड दावा?