लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: यूपी बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, रायबरेली के 5 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द

Raebareli School News: रायबरेली में यूपी बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है. इन विद्यालयों में पिछले दो वर्षों से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं हो रही थीं और बोर्ड परीक्षाओं में भी कोई छात्र शामिल नहीं हुआ था. प्रदेशभर में ऐसे 465 विद्यालयों की मान्यता समाप्त की गई है.

ADVERTISEMENT

यूपी बोर्ड की बड़ी कार्रवाई रायबरेली के 5 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द
यूपी बोर्ड की बड़ी कार्रवाई रायबरेली के 5 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द
social share
google news

Raebareli News: जिले के पांच निजी स्कूलों की यूपी बोर्ड की मान्यता स्वतः समाप्त हो गई है. पिछले दो वर्षों से इन स्कूलों में कोई भी शैक्षणिक गतिविधि नहीं कराई जा रही थी और न ही इनमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए कोई पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) हो रहा था. इसी लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के कारण यूपी बोर्ड द्वारा इन पांचों निजी स्कूलों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गई है.