लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: फलाहारी महाराज ने मथुरा मंदिर में चंदा चोरी की CBI जांच की मांग, बोले- न्याय न मिला तो जल समाधि

Mathura Temple News: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी मामले को लेकर दिनेश फलाहारी महाराज ने सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने मंदिर प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर वह यमुना में जल समाधि ले सकते हैं.

ADVERTISEMENT

फलाहारी महाराज ने मथुरा मंदिर में चंदा चोरी की CBI जांच की मांग, बोले- न्याय न मिला तो जल समाधि
फलाहारी महाराज ने मथुरा मंदिर में चंदा चोरी की CBI जांच की मांग, बोले- न्याय न मिला तो जल समाधि
social share
google news

Mathura News:श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस में याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज के ऐलान से मंदिर में चंदा चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है, उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि मथुरा में हजारों करोड रुपए की चंदा चोरी मंदिर में हुई है, इसकी सीबीआई जांच नहीं करेंगे तो हम यमुनाजी में जल समाधि ले लेंगे. उन्होंने कहा है कि ऐसे कलयुग में जीना बेकार है ,जहां भगवान के आभूषण ,सोना ,चांदी भगवान के मंदिर के दान- दक्षिणा को भी चोरी कर रहे हैं ,उन्होंने मंदिर सचिव पर आरोप लगाया कि उनके पास 500 करोड़ की संपत्ति कहां से आई ,उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए.