Chandauli News: चंदौली में सपा की पीडीए बैठक, सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर किया मंथन
Chandauli SP PDA Meeting: चंदौली में समाजवादी पार्टी की पीडीए बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई.
ADVERTISEMENT

चंदौली में सपा की पीडीए बैठक, सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर किया मंथन
Chandauli Political News: शनिवार को जगदीशपुर बगीचा में समाजवादी पार्टी की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी तथा समाजवादी विचारधारा से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उत्साहपूर्वक शामिल हुए.