लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में देवर भोला को हो गया भाभी से इश्क! फिर बड़े भाई को ही लगा दिया ठिकाने, अब सामने आई संबंध वाली बात

Agra Murder Case: आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते बड़े भाई सोलू की उसके छोटे भाई और पत्नी ने मिलकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Agra Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. इस मामले को सुनके किसी भी आम इंसान का रिश्तों पर से विश्वास उठ सकता है. बता दें कि आगरा में अवैध संबंधों के चलते एक छोटा भाई अपने ही बड़े भाई की जान का दुश्मन बन बैठा. आरोप है कि उसने अपनी सगी भाभी के साथ मिलकर अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से हत्या करदी. दोनों यहीं नहीं रुके और इसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पास के एक खेत में फेंक दिया. हालांकि पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.