BSP प्रदेश अध्यक्ष 'विश्वनाथ पाल' का स्टिंग वीडियो वायरल! टिकट के बदले कैश की मांग... मायावती ने दी सफाई
ADVERTISEMENT
Vishwanath Pal Sting Video: बसपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का कथित स्टिंग वीडियो वायरल होने के बाद सियासत तेज हो गई है. वीडियो में टिकट और मायावती से मुलाकात के बदले पैसे मांगने के आरोप लगाए गए हैं. हालांकि मायावती ने सारे आरोपों का खंडन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का बचाव किया है.
Vishwanath Pal Sting Video: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के यूपी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल एक बड़े विवाद में घिर गए हैं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, एक बड़े मीडिया हाउस का 'स्टिंग वीडियो' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विश्वनाथ पाल पर आरोप लगा है कि वे चुनाव में टिकट दिलाने और बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करवाने के एवज में लाखों रुपये की मांग कर रहे हैं. इस स्टिंग ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है. हालांकि, विवाद बढ़ता देख खुद मायावती ने आगे आकर अपने प्रदेश अध्यक्ष का बचाव किया है.