Mathura News: मथुरा के जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ से चरमराई व्यवस्थाएं, घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर तीमारदार
Mathura hospital Crowd Crisis: मथुरा जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ के कारण स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं. ओपीडी और दवा काउंटरों पर लंबी कतारों से मरीजों और तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. संसाधनों की कमी और अव्यवस्थाओं को लेकर लोगों ने अस्पताल प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है.
ADVERTISEMENT

मथुरा के जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ से चरमराई व्यवस्थाएं, घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर तीमारदार
Mathura News: जनपद के मुख्य जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से पटरी से उतरती नजर आ रही हैं. अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिसके कारण ओपीडी से लेकर दवा वितरण काउंटरों और विभिन्न विभागों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. अव्यवस्थाओं के चलते अब स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.