लेटेस्ट न्यूज़

Moradabad News: कुंदरकी में चोरों का तांडव, एक ही रात दो गांवों में लाखों की चोरी, ग्रामीणों में दहशत

Kundarki Theft Case: मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में एक ही रात दो गांवों में चोरी की वारदातों से दहशत फैल गई. सैफपुर चित्तू और कमालपुर फतेहाबाद में चोर नकदी, जेवरात और घरेलू सामान लेकर फरार हो गए. लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

कुंदरकी में चोरों का तांडव, एक ही रात दो गांवों में लाखों की चोरी, ग्रामीणों में दहशत
कुंदरकी में चोरों का तांडव, एक ही रात दो गांवों में लाखों की चोरी, ग्रामीणों में दहशत
social share
google news

Moradabad News: मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं, बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक ही पुलिस हल्के के दो अलग-अलग गांवों में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है. चोरों ने सैफपुर चित्तू और कमालपुर फतेहाबाद गांवों में दो घरों को निशाना बनाकर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया. एक ही रात में हुई दो चोरियों से इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.