Saharanpur News: सहारनपुर पहुंचे शंकराचार्य, राम मंदिर कथित चढ़ावा मामले पर बोले- मंदिरों की व्यवस्था हो पूरी तरह पारदर्शी
Shankaracharya Saharanpur Visit: सहारनपुर पहुंचे ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ-रक्षा को राष्ट्रीय महत्व का विषय बताते हुए सरकारों से ठोस कदम उठाने की मांग की. राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी आरोप की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर पहुंचे शंकराचार्य, राम मंदिर कथित चढ़ावा मामले पर बोले मंदिरों की व्यवस्था हो पूरी तरह पारदर्शी
Saharanpur News: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्ठि यात्रा शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद पहुंची. यात्रा के जिले में प्रवेश करने पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और गौ-रक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.