लेटेस्ट न्यूज़

राम को लाने का दावा करने वाले खुद हार गए... राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने खूब सुनाया

Awadhesh Prasad on Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और दानपात्र से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया. वहीं राम मंदिर मामले की जांच कर रही एसआईटी से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जताई है.

ADVERTISEMENT

SP MP Awadhesh Prasad
SP MP Awadhesh Prasad
social share
google news

Awadhesh Prasad on Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे की हेरफेर को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में घमासान छिड़ गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समाजवादी पार्टी पर अयोध्या को बदनाम करने और राम विरोधी होने के आरोपों पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बेहद तीखा पलटवार किया है. अवधेश प्रसाद ने कहा कि जो लोग दावा करते थे कि 'हम राम को लाए हैं, राम हमें लाएंगे' उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में भगवान राम ने खुद नकार दिया. प्रभु श्रीराम तो अवधेश प्रसाद को लेकर आए हैं. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग राम के नाम पर व्यापार और कारोबार करने वाले लोग हैं. जबकि असली आस्था समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के मन में है.