बहन-बेटियों से छेड़खानी का विरोध किया, फिर गला रेतकर मार डाला... संत कबीर नगर में दलित युवक की हत्या पर बवाल
ADVERTISEMENT
Sant Kabir Nagar Murder Case: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में बहन-बेटियों से छेड़खानी का विरोध करने पर 26 वर्षीय दलित युवक आनंद की हत्या कर दी गई है. परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर की मांग की है. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नासिर के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की है, साथ ही परिजनों को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराया गया है.
Sant Kabir Nagar Murder Case: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में बहन-बेटियों से छेड़खानी का विरोध करने पर 26 वर्षीय दलित युवक आनंद की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है. इस वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव है. मृतक के परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है. हंगामे को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपी नासिर के खिलाफ बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है. हालात को काबू में करने के लिए पीड़ित परिवार को मुआवजे का ऐलान भी किया गया है.