UPTak Baithak Logo

दम है तो जहूराबाद से चुनाव लड़ लें... ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव को दे दी खुली चुनौती!

OP Rajbhar on Shivpal Yadav: सुभासपा प्रमुख और यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अंबेडकरनगर में सपा नेता शिवपाल यादव को जहूराबाद से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दे दी. राजभर ने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर तीखे हमले करते हुए पुराने राजनीतिक विवादों का भी जिक्र किया. दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग अब और तेज होती नजर आ रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
OP Rajbhar on Sivpal Yadav
social share
Google CTA

OP Rajbhar on Shivpal Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में पल-पल बदलते सियासी समीकरणों के बीच अब एक नया घमासान शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लगातार घेर रहे सुभासपा के चीफ और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अब सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है. अंबेडकरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान राजभर ने अपने ही कथित दोस्त शिवपाल यादव को सीधे अपनी विधानसभा सीट जहूराबाद से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दे डाली.