Chandauli News: चंदौली में नोटिस के बाद भी नहीं हटाया कब्जा, प्रशासन ने जेसीबी से तोड़ा अवैध निर्माण, SDM की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
Chandauli Illegal Encroachment: चंदौली में तालाब की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. नोटिस के बावजूद कब्जा न हटाने पर एसडीएम की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
ADVERTISEMENT

चंदौली में नोटिस के बाद भी नहीं हटाया कब्जा, प्रशासन ने जेसीबी से तोड़ा अवैध निर्माण, SDM की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
Chandauli News: शासन के निर्देश पर सार्वजनिक भूमि एवं जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत शनिवार को अलीनगर क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया. इस दौरान उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राजीव मोहन सक्सेना स्वयं मौके पर मौजूद रहे और राजस्व विभाग तथा पुलिस बल की निगरानी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संपन्न कराई गई.