राम मंदिर SIT जांच में बड़ा खुलासा…टिन्नू यादव, लवकुश को मिली थी ये जिम्मेदारी, नृपेंद्र मिश्रा और चंपत राय तक पहुंचती थी हर खबर
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले में SIT जांच तेज हो गई है. जांच में चंपत राय, नृपेंद्र मिश्रा समेत कई जिम्मेदार पदाधिकारियों की भूमिकाएं सामने आई हैं. वहीं 60 किलो चांदी की शिलाओं का रिकॉर्ड न मिलने से जांच और गहरा गई है.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Update
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय गड़बड़ी की जांच कर रही एसआईटी के हाथ बड़ी जानकारियां लगी हैं. जांच के दौरान मंदिर के संचालन और ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों का पूरा ब्यौरा सामने आ गया है. सूत्रों के मुताबिक, जांच में साफ हुआ है कि मंदिर के हर छोटे-बड़े फैसलों और गतिविधियों की सीधी जानकारी निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय तक पहुंचती थी. इस बीच एसआईटी के सामने सबसे बड़ी पहेली 60 किलो चांदी की शिलाएं बन गई हैं जिनका मंदिर प्रशासन के पास कोई ठोस रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है. मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए लखनऊ कमिश्नर विजय विश्वास पंत और आईजी किरण एस. समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने कमान संभाल ली है.