लेटेस्ट न्यूज़

3KG की चांदी की हार, 1 KG की चरण पादुका फिर भी नहीं मिली रसीद..., मुंबई के कारोबारी अनिल विश्वकर्मा ने टिन्नू यादव को सौंपे थे आभूषण? SIT ने तेज की जांच

Ram Mandir Donation News: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के बीच 3 किलो चांदी का हार और 1 किलो चांदी की चरण पादुका अर्पित करने का दावा सामने आया है. रसीद न मिलने के आरोप के बाद SIT पूरे मामले, रिकॉर्ड और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation News
Tinnu Yadav And Aacharya Vinod Mishra (Photo: AI)
social share
google news

Vinod Mishra Ram Mandir Donation News: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच एक बार फिर तेज हो गई है. विशेष जांच टीम (SIT) अब उन श्रद्धालुओं और दानदाताओं से पूछताछ कर रही है जिन्होंने रामलला के लिए बहुमूल्य आभूषण और धार्मिक सामग्री भेंट की थी. इसी बीच एक नया दावा सामने आया है मुंबई के कारोबारी अनिल विश्वकर्मा से जानकारी मिली है कि उन्होंने रामलला के लिए लगभग 3 किलोग्राम चांदी का हार और करीब 1 किलोग्राम वजनी चांदी की चरण पादुका अर्पित की थी, जिन्हें मंदिर परिसर में रमाशंकर उर्फ टिन्नू यादव को सौंपा गया था. उनका कहना है कि इतनी मूल्यवान भेंट देने के बावजूद उन्हें मंदिर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक रसीद नहीं मिली.