Gonda News: दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, बुलेट की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप
Gonda dowry Death Case: गोंडा में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है. आरोप है कि विवाह के बाद से बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित किया जाता था. महिला की संदिग्ध मौत के बाद दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया.
ADVERTISEMENT

दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, बुलेट की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप
Gonda News: गोंडा जिले के थाना खोड़ारे पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया. पुलिस के अनुसार आरोपी पर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने और उसकी मौत के मामले में संलिप्त होने का आरोप है.