NEET री-एग्जाम के लिए लखनऊ में की गईं खास तैयारियां...एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले जान लें ये बड़ा अपडेट!
NEET UG 2026 Re Exam: NEET-UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को देशभर के कई शहरों में आयोजित किया जाएगा। NTA ने परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. लखनऊ में 75 केंद्रों पर 35 हजार से अधिक छात्र परीक्षा देंगे.
ADVERTISEMENT

NEET UG 2026 Re Exam: मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाले नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 का री-एग्जाम रविवार 21 जून को देश के कई शहरों में आयोजित होने जा रही है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इस एग्जाम को बिना किसी गड़बड़ी के और पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं. एग्जाम के दिन कोई दिक्कत न आए, इसके लिए आज यानी 20 जून को पूरे देश के परीक्षा केंद्रों पर एक मॉक ड्रिल भी किया जाएगा. आपको बता दें कि इस साल 3 मई को हुई मुख्य परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दिया गया था, जिसकी जांच अभी सीबीआई कर रही है.