UP Rojgar Mela: यूपी के पीलीभीत में 17 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक को मिलेगी नौकरी
Pilibhit Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रहने वाले युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका आया है. जिले में 17 सितंबर 2026 को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Pilibhit Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रहने वाले युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका आया है. जिले में 17 सितंबर 2026 को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला पीलीभीत के जेएमबी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज एंड हायर एजुकेशन में आयोजित किया जाएगा.
इस रोजगार मेले में देश की कई जानी-मानी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जो 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरियां देंगी. जो भी युवा नौकरी की तलाश में कर रहे हैं, वे उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार संगम पोर्टल पर जाकर मुफ्त में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और इस शानदार अवसर का लाभ उठा सकते हैं.
आयोजन स्थल और संस्थाओं के नाम
इस रोजगार मेले का आयोजन पीलीभीत स्थित जेएमबी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज एंड हायर एजुकेशन परिसर में किया जा रहा है. यह पूरा कार्यक्रम जिला सेवायोजन कार्यालय, मॉडल करियर सेंटर, राजकीय आईटीआई, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और जेएमबी इंस्टीट्यूट के साझा प्रयासों से आयोजित हो रहा है.
आवेदन के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता
इस रोजगार मेले में कंपनियों द्वारा कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट पास युवा आसानी से हिस्सा ले सकते हैं. इसके साथ ही, जिन युवाओं ने ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आईटीआई या कोई डिप्लोमा कोर्स किया है, वे भी इस मेले में आकर अपने लिए बेहतर नौकरी का अवसर देख सकते हैं.
पद और योग्यता के अनुसार वेतन
रोजगार मेले में आने वाली देश की बड़ी कंपनियां इंटरव्यू और अन्य प्रक्रियाओं के जरिए युवाओं का चयन करेंगी. कंपनियों द्वारा जिन भी उम्मीदवारों को नौकरी के लिए चुना जाएगा, उन्हें उनके पद और शैक्षिक योग्यता के हिसाब से हर महीने एक अच्छा वेतन दिया जाएगा.
रोजगार मेले के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन
पीलीभीत रोजगार मेले में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. युवा घर बैठे अपने मोबाइल से रोजगार संगम पोर्टल (http://rojgaarsangam.up.gov.in) या इसके आधिकारिक मोबाइल ऐप पर जाकर बिल्कुल मुफ्त में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए सरकार के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में 16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास को भी मिलेगी हर महीने ₹25000 सैलरी
