गाजियाबाद में नवविवाहिता आकृति ने मौत से 30 मिनट पहले मायकेवालों से कही थी ये बात, फिर आई उसकी छत से गिरने की खबर
गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज मांगने और विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पति गौरव गिरफ्तार हुआ है. आकृति की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Crime News
गाजियाबाद के मुरादनगर में शादी के करीब 6 महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि महिला ने मौत से कुछ घंटे पहले फोन कर मदद की गुहार लगाई थी. उसने पति और ससुराल के लोगों पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया था. कुछ देर बाद फोन कट गया. इसके बाद पति ने मायके वालों को फोन कर बताया कि महिला छत से गिर गई है.

