Saharanpur News: 12 घंटे में खुला सरिया चोरी का खेल, इलेक्ट्रॉनिक चिप से धर्मकांटे को बना रहे थे निशाना
Saharanpur Sariya Theft Case: सहारनपुर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सरिया चोरी और धर्मकांटे पर तकनीकी हेराफेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 7 टन सरिया, ट्रक-ट्रेलर, कार, इलेक्ट्रॉनिक चिप और रिमोट बरामद किए गए हैं. आरोपी वजन में हेराफेरी कर चोरी को छिपाने का काम करते थे.
ADVERTISEMENT

12 घंटे में खुला सरिया चोरी का खेल, इलेक्ट्रॉनिक चिप से धर्मकांटे को बना रहे थे निशाना
Saharanpur Crime News: सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सरिया चोरी और धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.