लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली व आसपास के जिलों से वाहन उड़ाने वाले सुपर चोर गैंग का भंडाफोड़, 10 बाइक व ई-रिक्शा समेत अवैध असलहे बरामद

Raebareli Crime News: रायबरेली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक ई-रिक्शा, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस के अनुसार गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी कर उनके पुर्जे बेचता था.

ADVERTISEMENT

रायबरेली व आसपास के जिलों से वाहन उड़ाने वाले सुपर चोर गैंग का भंडाफोड़, 10 बाइक व ई-रिक्शा समेत अवैध असलहे बरामद
रायबरेली व आसपास के जिलों से वाहन उड़ाने वाले सुपर चोर गैंग का भंडाफोड़, 10 बाइक व ई-रिक्शा समेत अवैध असलहे बरामद
social share
google news

Raebareli News: रायबरेली के सलोन इलाके में दहशत का पर्याय बन चुके शातिर वाहन चोर गिरोह का सलोन पुलिस ने शुक्रवार को पूरी तरह से भंडाफोड़ कर दिया. सलोन कोतवाल बालेंदु गौतम की अगुवाई में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर 8 अत्यंत शातिर और दुस्साहसी चोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.