लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी के बीच CM योगी के समर्थन में उतरे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, खुलकर की तारीफ

Avimukteshwaranand on CM Yogi: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चंपत राय से दूरी बनाने के फैसले की सराहना की. साथ ही कथित गड़बड़ियों, सीसीटीवी फुटेज और मंदिर प्रबंधन को लेकर कई गंभीर सवाल भी उठाए.

ADVERTISEMENT

Avimukteshwaranand on CM Yogi
Avimukteshwaranand on CM Yogi
social share
google news

Avimukteshwaranand on CM Yogi: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच अक्सर तनातनी और टकराव की खबरें सुर्खियों में रहती हैं. शंकराचार्य अक्सर सरकार की नीतियों पर मुखर होकर सवाल उठाते नजर आते हैं. लेकिन राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी और दान के गबन मामले में इस बार शंकराचार्य का एक नया और चौंकाने वाला रुख सामने आया है. इस बवाली मामले पर बयान देते हुए शंकराचार्य ने इस बार हमला करने के बजाय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की है. सीएम योगी द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से दूरी बनाने के फैसले को शंकराचार्य ने बेहद सराहनीय कदम बताया है.