लेटेस्ट न्यूज़

बिजनौर में मजार पर बुलडोजर कार्रवाई से मचा बवाल...पुलिस और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुई झड़प!

ADVERTISEMENT

Bijnor Mazar Dispute: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर में मजार पर कथित अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की, जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा हो गया. आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

social share
google news

Bijnor Mazar Dispute: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र में देर रात उस समय भारी तनाव फैल गया जब प्रशासन ने एक मजार पर कथित अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई शुरू की. यह कार्रवाई जैसे ही शुरू हुई, मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और हालात तेजी से बिगड़ते चले गए. विवाद इतना बढ़ गया कि आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया.