लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: सीएचसी फतेहपुर में सीएमओ का औचक छापा व्यवस्थाओं में मिलीं खामियां, दिए सुधार के कड़े निर्देश

Barabanki Health Department: बाराबंकी के सीएचसी फतेहपुर में सीएमओ डॉ. रंजन गौतम के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. जांच के दौरान बिजली व्यवस्था, रिकॉर्ड प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं में कई खामियां मिलीं. सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

ADVERTISEMENT

सीएचसी फतेहपुर में सीएमओ का औचक छापा, व्यवस्थाओं में मिलीं खामियां, दिए सुधार के कड़े निर्देश
सीएचसी फतेहपुर में सीएमओ का औचक छापा, व्यवस्थाओं में मिलीं खामियां, दिए सुधार के कड़े निर्देश
social share
google news

Barabanki News: जनपद बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रंजन गौतम अचानक निरीक्षण करने अस्पताल पहुंच गए. इस औचक कार्रवाई के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, दवाओं की उपलब्धता और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखा. सीएमओ ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए लापरवाही बरतने वाले पटल प्रभारियों को कड़ी हिदायत दी.