UPTak Baithak Logo

मऊ में भारी बवाल, सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस पर ही चला दिए पत्थर, अब ये हुआ

Stone Pelting on Police in Mau: मऊ के घोसी में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. हाईवे जाम, पुलिस से झड़प और पथराव के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए. अंडरपास निर्माण और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है.

ADVERTISEMENT

Mau News
Mau News
social share
Google CTA

Stone Pelting on Police in Mau: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. यह पथराव उस समय हुआ जब पुलिस टीम प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही थी.