सीतापुर: डीएम ने लिया सऊदी अरब में हुई युवक की मौत मामले का संज्ञान, प्रशासनिक अधिकारी घर पहुंचे
सीतापुर के बघाइन गांव के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले में मौत के बाद प्रशासनिक अधिकारी परिवार से मिलने पहुंचे. विधायक आशा मौर्य ने मामला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक पहुंचाया, परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया.
ADVERTISEMENT

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के बघाइन गांव से एक युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले में मौत के मामले में प्रशासनिक अधिकारी शनिवार को पीड़ित के घर पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर.के. के निर्देश पर नायब तहसीलदार राकेश त्रिवेदी ने गांव पहुंचकर मृतक के परिवार से लंबी बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।