लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Navratri Security: अमेठी में एसपी के निर्देश पर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम: बनाई गई स्थायी पुलिस चौकी

Amethi Police Alert: चैत्र नवरात्र के दौरान अमेठी के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं. कालिकन धाम, अहोरवा भवानी और दुर्गन भवानी मंदिरों में अस्थायी चौकी, क्यूआरटी टीम और नो व्हीकल जोन लागू किया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

अमेठी : चैत्र नवरात्र के मौके पर अमेठी के देवी मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एसपी के निर्देश पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गए है. मेला क्षेत्र में जहां स्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है तो एक क्यूआरटी टीम को भी तैनात किया गया है।इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों के अलावा सिविल ड्रेस में भी महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.