लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद पुलिस का चौंकाने वाला दावा, जिस भाई के लिए डांसर मोनिका ने दी धर्म परिवर्तन की धमकी, उससे खून का रिश्ता ही नहीं!

लोनी पुलिस पर बरसीं डांसर मोनिका चौधरी, भाई को अवैध हिरासत में रखने का लगाया आरोप. हिंदू संगठनों से समर्थन न मिलने पर दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी.

ADVERTISEMENT

Monika Chaudhary
Monika Chaudhary (Photo-monika_chaudhary_sweetu/ Insta)
social share
Google CTA

मशहूर हरियाणवी डांसर मोनिका चौधरी और गाजियाबाद की लोनी पुलिस के बीच का विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है. मोनिका चौधरी ने शनिवार को लोनी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए. उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके भाई को अशोक विहार पुलिस चौकी में गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखा और उसे किसी भी प्रकार की कानूनी मदद नहीं लेने दी गई. मोनिका के अनुसार, उन्हें काफी तलाश करने के बाद एक फोन कॉल के जरिए भाई के ठिकाने का पता चला. मोनिका ने हिंदू समुदाय से समर्थन न मिलने पर धर्म परिवर्तन तक की चेतावनी दे डाली है.