लेटेस्ट न्यूज़

Mathura Social Activist Attack: सरकारी सायरन और “राज्य मंत्री” लिखी गाड़ी , दबंगों ने न सिर्फ कानून की धज्जियां उड़ाईं बल्कि बीच सड़क पर सामाजिक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

मथुरा के वृंदावन में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा पर कथित तौर पर “राज्य मंत्री” लिखी गाड़ी में सवार दबंगों ने हमला कर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित ने सरकारी सायरन के दुरुपयोग और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

मथुरा: मथुरा के सामाजिक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि सरकारी सायरन और “राज्य मंत्री” लिखी गाड़ी का इस्तेमाल कर कुछ दबंगों ने न सिर्फ कानून की धज्जियां उड़ाईं बल्कि बीच सड़क पर हमला, मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी.