Farsa Wale Baba: फरसा वाले बाबा के मौत से गरमाया माहौल, विश्व हिंदू परिषद ने रखी प्रमुख मांग
Mathura News: ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध गौ-सेवक चंद्रशेखर बाबा उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. समर्थकों और संगठनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और गौ-तस्करी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

मथुरा: ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध गौ-सेवक चंद्रशेखर बाबा, जिन्हें “फरसा वाले बाबा” के नाम से जाना जाता था, का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि बाबा जी लंबे समय से गौ-सेवा में समर्पित थे और ब्रज क्षेत्र में हजारों गायों की सुरक्षा एवं देखभाल का कार्य कर रहे थे। उनके इस प्रयास में समाज का भी व्यापक सहयोग मिलता रहा।