लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Gas Cylinder Clash: गैस सिलेंडर के लिए बलिया में झड़प, उपभोक्ताओं और स्टाफ के बीच हुई हाथापाई; जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

Ballia News: बलिया के सुखपुरा क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर नीलम गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई. हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गैस सिलेंडर की कमी और वितरण व्यवस्था को लेकर तनाव अब हिंसक रूप लेने लगा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता और एजेंसी के कर्मियों के बीच तीखी झड़प और हाथापाई दिखाई दे रही है। यह घटना सुखपुरा थाना क्षेत्र की जीरा बस्ती स्थित नीलम गैस एजेंसी के गोदाम की बताई जा रही है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और हाथापाई तक हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।