लेटेस्ट न्यूज़

नवरात्रि पर सहारनपुर में मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई, कुट्टू आटा और मखाने के नमूने लिए गए

नवरात्रि के मद्देनज़र सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाकर कुट्टू आटा और मखाने के नमूने लिए. अधिकारियों ने मिलावट पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

सहारनपुर: नवरात्रि के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। यह अभियान आयुक्त, जिलाधिकारी और सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) के निर्देशों पर संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करना है।