लेटेस्ट न्यूज़

सूर्य प्रताप सिंह को छलनी करने वाले मंजीत चौहान की हालत हो गई है खराब, इसकी वजह दंग कर देगी!

यूपी कॉलेज मर्डर: आरोपी मंजीत चौहान 14 दिन के लिए जेल भेजा गया. छत से कूदकर भागने में टूटा था इसका पैर. उसे 'माफिया' बनने का था शौक. देखें हत्या का वायरल वीडियो और पुलिस का एक्शन.

ADVERTISEMENT

Photo: Surya Pratap Singh and Manjeet Thakur
Photo: Surya Pratap Singh and Manjeet Thakur
social share
google news

वाराणसी के उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े हत्या करने वाला मंजीत चौहान अब पुलिस की गिरफ्त में है. शनिवार को जब उसे भारी सुरक्षा के बीच वाराणसी कोर्ट के रिमांड मजिस्ट्रेट स्पेशल जज सौम्या पांडे की अदालत में पेश किया गया, तो उसकी हालत देख हर कोई दंग रह गया. चेहरे पर मास्क और लंगड़ाती चाल के साथ मंजीत बेबस नजर आया. कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.